सामान्य प्रक्रिया में बीडीओ जरवल का हुआ स्थानान्तरण: सीडीओ
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि सोशल मीडिया/अन्य माध्यमों से इस प्रकार की भ्रामक खबर प्रचारित की जा रही कि सोशल मीडिया पत्रकार अशोक मिश्रा के विरूद्ध खण्ड विकास अधिकारी जरवल द्वारा मुकदमा दर्ज कराये जाने पर उनके विरूद्ध उच्चाधिकारियों से शिकायत किये जाने पर उनका स्थानान्तरण विकास खण्ड जरवल (बहराइच) से आयुक्त ग्राम्य विकास उ.प्र. द्वारा लखनऊ कर दिया गया है।
सीडीओ श्री चन्द्र ने स्पष्ट किया कि इस आशय की न तो कोई जानकारी शासन द्वारा चाही गई थी और न ही जनपद स्तर से इस प्रकार की कोई आख्या शासन को प्रेषित की गई थी। खण्ड विकास अधिकारी जरवल का स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया के तहत हुआ है। उनके स्थानान्तरण के सम्बन्ध में सोशल मीडिया/अन्य माध्यमों से प्रसारित की जा रही खबर भ्रामक एवं तथ्यों से विपरीत है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













