प्रत्येक सोमवार को गंगा जल उपलब्ध करायेगा गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे
तेजस टूडे ब्यूरो
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा सावन के प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक शिव जी में करने के लिए उपलब्ध करायेगा। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिंपल ने पदाधिकारियों के साथ भिटौरा के देवघाट में टैंकर में गंगाजल भरवाया।
उन्होंने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को सिद्धपीठ श्री बांके बिहारी मंदिर, सिद्धपीठ श्री मोटेश्वर महादेव मन्दिर एवं सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर मन्दिर में गंगाजल उपलब्ध कराया गया जिससे शिवभक्त शिव जी को जलाभिषेक कर सके। इस अवसर पर गंगा बचाओ समिति के प्रदेश महामंत्री विनोद गुप्ता, आशीष मिश्रा, वीरेंद्र साहू, आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट, अभिषेक सैनी, सुरेन्द्र पाठक आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














