इंडिका व बाइक में हुई जोरदार टक्कर, पांच घायल
मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। स्थाीय थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर परमेस्वर बीघा मोड़ के समीप इंडिका और बाइक में जोरदार टक्कर हो गया जिससे पांच व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना कि सूचना डायल 112 की टीम को दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार ने गंभीर हालात में इलाज किया। चिकित्सक ने बताया कि दो व्यक्ति को काफी चोट रहने के कारण रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान नवादा जिला के ननोउरा निवासी पंकज कुमार, रानी कुमारी और रोह थाना क्षेत्र के गणेश कुमार के रूप में हुई है अन्य दो व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के बारे में कोडरमा से आ रहे इंडिका और रजौली से बाइक सवार में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











