मां की डांट से क्षुब्ध बेटी ने लगायी फांसी
फोन पर किसी से बात करते वक्त मां ने डांट दिया था
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मझखोरिया गांव में प्रेमी से बात करते वक्त मां द्वारा फोन छीन लेने से आहत किशोरी ने कोठरी की धन्नी में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसके कोठरी से बाहर ने निकलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मझखोरिया मजरे मंगतखेड़ा गांव की रहने वाली चांदनी 16 पुत्री होरी लाल का रिश्तेदारी में ही थैलामऊ गांव के रहने वाले एक युवक से करीब छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता होरी लाल ने बताया कि सोमवार शाम मां राम जानकी ने चांदनी को फोन पर बात करते देखा तो डांट लगा कर मोबाइल छीन लिया जिससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने रात करीब आठ बजे कोठरी में सोने चली गई। घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। पिता आदिल भट्ठे में मजदूरी करता है। उसकी रात्रि ड्यूटी थी। सुबह जब चांदनी कमरे से बाहर नहीं निकली तो मां उसे जगाने पहुंची जहां उसका शव छत की धन्नी से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। बेटी का शव फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतका के पास से एक सोसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा था कि मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं। आई लव यू मम्मी। मृतका 3 बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन मनीषा की शादी हो चुकी है। घर में मां के अलावा बहन शालिनी और छोटा भाई दीपेश है। बड़ा भाई दीपू दिल्ली में रहकर नौकरी करता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













