पूर्व उप मुखिया का कुशलक्षेम जानने पहुंचे पूर्व विधायक भाई दिनेश
अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा (बिहार)। जगदीशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत हरिगाव गांव के प्रबुद्ध, प्रतिष्ठित, सभ्य व्यक्ति पूर्व उप मुखिया हरिगाव के मुखिया टूना चौबे के पिताजी धरीक्षण चौबे ग्राम हरिगांव कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे हैं। उनका पैर टूटने की जानकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाई दिनेश को मिला। अस्पताल से छुट्टी होकर घर लौटने के दौरान उनसे मिलकर कुशल क्षेम जाना साथ ही जल्द स्वस्थ्य होने के लिए भगवान से प्रार्थना किया। भाई दिनेश ने कहा कि धरीक्षण चौबे जब मैं मुखिया बना था 2001 वर्ष में उस समय से लगातार चुनाव लड़ते रहे लेकिन मुखिया नही बन पाए। मुखिया बनने का सपना उनका लडकि टूना चौबे ने पूरा कर अपने पिता के साथ समाज का नाम रौशन किया। वहीं धरीक्षण चौबे ने भाई दिनेश को कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है कि आप पुनः विधायक बने। हम लोगों से जितना हो सकेगा उतना सहयोग करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














