स्मार्टफोन से छात्राओं को रोजगार के क्षेत्र में मिल सकता है सहयोग: उमेश
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। कांति देवी कॉलेज आफ एजुकेशन महिला महाविद्यालय धनिया कुंड़ी द्वारा आयोजित स्मार्टफोन वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के मशहूर डॉ. अनुराग राय द्वारा स्मार्टफोन वितरित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार की बढ़ती लोकप्रियता का मुख्य कारण यही है कि आज लगातार विकास को गति मिल रही है। बिना किसी भेदभाव के सरकार द्वारा चलाई जा रही स्मार्टफोन की स्कीम महिलाओं, बच्चों, छात्राओं के लिए काफी सुखद अनुभूति दे रही है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक उमेश यादव ने कहा कि जब-जब छात्राओं के भविष्य को लेकर कोई भी सरकार समर्पित भावना से काम करती है तो निश्चित रूप से उस सरकार का जनता भी अच्छा ही सोचती है। राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास यही होना चाहिए छात्राओं का कहीं से भी अहित न हो इन्ही बिंदुओं को ध्यान में रख करके अब तक इसी साल दो चरणों में स्मार्टफोन वितरण किया गया जिसमें एक बार 98 स्मार्टफोन और दूसरी बार 72 स्मार्टफोन वितरित कर यह दिखाने का पूरा प्रयास किया गया। यह विद्यालय वास्तव में अति पिछड़े क्षेत्र में स्थित है लेकिन सरकार एवं संस्था की मुहिम से इस क्षेत्र में महा विद्यालय की छात्राएं हमेशा महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय में अपना एक अलग पहचान बनाने का पूरा प्रयास कर डालती है। उन्होंने कहा कि आज महाविद्यालय की व्यवस्था शैक्षणिक स्तर पर काफी लोकप्रिय होती जा रही है यहां पर शिक्षा के प्रति गुणात्मक सुधार हो रहे हैं। साथ ही शैक्षिक व्यवस्था को ध्यान में रख करके इतना प्रयास किया जाता है कि पढ़ने वाले छात्राओं को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो इसीलिए यह विद्यालय जनपद में नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी अपनी पहचान बनाकर इस मुकाम पर पहुंच चुका है कि इसकी लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। इस महाविद्यालय पर हमेशा राजनीति और धर्म से ऊपर रखकर शिक्षा के मंदिर में लगातार शिक्षा की पूजा की जाती है जिससे यह महाविद्यालय अपने आप में एक अलग पहचान बनाकर शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के जितेन्द्र प्रसाद यादव, महेन्द्र उपाध्याय, अमरेज यादव, इंद्र राज यादव, अंजलि, अंशु यादव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














