Homeआजमगढ़राजकीय महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

राजकीय महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

राजकीय महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी अहिरौला में गुरुवार को पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण (प्रवेश) का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक विनोद यादव ने छात्राओं को इस 5 दिनों में होने वाले प्रशिक्षण के बारे में बताया। इसी कड़ी में महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार यादव ने रेंजर्स प्रभारी कंचन यादव से कहा कि आपकी जिम्मेदारी अब काफी बढ़ गई है।

नियमित, संयमित रहकर हर छोटे से छोटे काम को बड़ा किया जा सकता है। प्रशिक्षक के माध्यम से बहुत कुछ प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षक विनोद यादव को शिविर को सुचारु रुप से चलाने के लिए शुभकामना दी तथा यह भी बताया कि रेंजर्स जिस समाज में जाएंगी यह शिक्षा समाज के साथ उनके जीवन में कितना उपयोगी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण डा.अख्तर हुसैन, पी.एन. सिंह यादव, सुश्री शालिनी चौधरी, डा.दिलीप कुमार वर्मा, अमित कुमार पटेल, अनिल कुमार तिवारी, प्रज्ञानंद प्रजापति तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read