Homeहरदोईशॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, मासूम की जलकर मौत

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, मासूम की जलकर मौत

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, मासूम की जलकर मौत

माता—पिता गंभीर रूप से घायल
प्रदीप कुमार
हरदोई। बिलग्राम इलाके में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। जिससे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। वही दंपती आग में बुरी तरह झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटारपुर में बुधवार की रात लगभग 2 बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गयी।

आग की लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया। घर के अंदर 25 वर्षीय विमलेश और उसकी 22 वर्षीय पत्नी पुष्पा तथा 27 दिन की पुत्री सो रही थी। जब तक वे जाग कर कुछ समझ पाते आग ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच उनकी 27 दिन की बच्ची आग की चपेट में आ गई, जिसकी मौत हो गई। वहीं पति—पत्नी बुरी तरह झुलस गए। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों और पुलिस ने पति—पत्नी को किसी तरह बाहर निकाल लिया लेकिन बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। क्षेत्राधिकारी बिलग्राम सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया देर रात एक घर में आग लगने से 27 दिन की मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि दंपती गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में उनको लखनऊ रेफर किया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिर भी मामले में पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read