HomeFirozabadफ़िरोज़ाबाद पुलिस ने छात्र-छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी

फ़िरोज़ाबाद पुलिस ने छात्र-छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी

फ़िरोज़ाबाद पुलिस ने छात्र-छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी

रविन्द्र कुमार
फ़िरोज़ाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में यातायात प्रभारी मय टीम द्वारा बुधवार को जवाहर लाल इंटर कॉलेज थाना राजावली में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई एवं शपथ दिलाई गई कि वह यातायात के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। साथ ही अपने परिवारीजनों व रिश्तेदारों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक रजावली एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने हेतु यातायात माह के दौरान अभियान चलाकर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट चलने वालों, 03 सवारी लेकर चलने वालो व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर ना चलने वाले एवं यातायात सम्बंधी अन्य नियमों का पालन ना करने वाले लोगों को हेलमेट पहनकर चलने व अन्य यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read