दबंगों ने दिनदहाड़े एफजी कालेज की दीवार ढहाया
कालेज के छात्रों व दबंगों के बीच आधे घंटे हुई पत्थरबाजी, कानून व्यवस्था को दिया चुनौती
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले में इन दिनों अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है चाहे वह डीह के पूरे शिव गुलाम मे भीम आर्मी गैंग के गुंडों की बात हो या शहर कोतवाली क्षेत्र डिग्री कालेज की घटना हो। हो कुछ भी इन दोनों घटनाओं ने जिले की कानून व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। बताते चलें कि बुधवार को बीच शहर में दबंगों ने तांडव मचाकर जिले की कानून व्यवस्था को एक बार फिर से खुल्लमखुल्ला चुनौती दी है। प्रतिष्ठित फिरोज़ गांधी डिग्री कालेज में बुधवार को जमकर बवाल हुआ है। जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया, बवाल के दौरान पथराव के चलते कई छात्र घायल हुए हैं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ज़िला प्रशासन ने किसी तरह बवाल को काबू में किया। दरअसल डिग्री कालेज की बाउंड्री एक ओर से टूटी थी। आज उसी को कालेज प्रबंधन बनवा रहा था तभी कुछ अधिवक्ताओं के साथ वहीं के लोग पहुंचे और काम रोकने को कहा, काम नहीं रोकने पर धक्का मुक्की में बाउंड्री टूट गयी। आरोप है कि इसी बीच दोनों के बीच पथराव शुरू हो गया। पत्थरबाजी में कुछ छात्र घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया है।
बताया जा रहा है कि कॉलेज की दो बिस्वा ज़मीन पर कुछ लोग दावा कर रहे थे। ज़िला प्रशासन ने दावा करने वालों से पेपर मांगे थे। तय अवधि में कागज़ नहीं दिखा पाने के चलते कालेज प्रबंधन को बाउंड्री बनवाने की अनुमति मिल गयी थी। उसी के तहत बुधवार को बनाई जा रही बाउंड्री के दौरान निर्माण शुरू हुआ था। मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले की जांच कराए जाने की बात कही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











