किसानों के लिए सिरदर्द बने आवारा पशु, करनी पड़ रही फसल की रखवाली
अनिल कश्यप
हापुड़। आसपास क्षेत्र के गांवों में बड़ी तादाद में आवारा पशुओं की संख्या में इजाफा होने से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। आवारा पशुओं को खेतों में घुसने से रोकने के लिए किसानों को दिन-रात पहरा देना पड़ रहा है। बावजूद इसके आवारा पशु किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं किसानों की माने तो कुछ तो बरसात के कारण उनकी फसल को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है।
वहीं बची कुची फसलों को आवारा पशु नुकसान पहुंचाने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ग्राम वझीलपुर निवासी किसान ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि आवारा पशु खेत में घुस जाते है वहां खड़ी फसल को रोंद कर नष्ट कर देते है। यह देखकर किसान लाठी लेकर आवारा पशुओं को बहुत दूर तक खदेड़ रहे हैं। मगर फिर भी दूसरे किसान इन्हें खेतों में आते देख वापस लौटा देते है। इन पर ना तो गोशाला संचालकों का ध्यान है और ना ही इस ओर सरकार कोई ठोस कदम उठा रही है। ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि गौशाला संचालकों को इस ओर ध्यान देकर ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि किसानों की फसल बच सके और आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से किसानों को निजात मिल सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











