कार्य में लापरवाही बरतने वाली संस्था पर लगेगा जुर्माना: डीएम

कार्य में लापरवाही बरतने वाली संस्था पर लगेगा जुर्माना: डीएम

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक को बुलाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक साइट पर कार्य पूरा होने का विवरण तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कारण आवागमन प्रभावित नहीं होना चाहिए। इस कार्य के लिए नामित संस्था द्वारा यदि ढिलाई की जा रही है, तो उसके विरूद्ध नियमानुसार पेनाल्टी लगाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में जल जीवन मिशन के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के प्रयास किए जाएं।
बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद में 1581 गांवों में 840 पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिसमें से 103 गांवों में पेयजल योजनाओं से 116325 घरेलू कनेक्शन से जलापूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने शिरोपरि जलाशय के निर्माण कार्य में वांछित प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नवम्बर तक 60 ऐसे गांवों को चिन्हित कर सूचित करें, जिनमें पेयजल शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अभियन्ता क्षेत्रवार जल जीवन मिशन के कार्यो के शीघ्र पूर्ण करने के लिए स्वयं एक डेडलाइन तैयार करें। कार्यदायी एजेन्सियां नियमानुसार समयबद्ध तरीके से कार्य नहीं कर रही है, उनके विरूद्ध पेनालिटी लगाने की कार्यवाही शुरू की जाए। समस्त निर्माणाधीन एजेन्सियों को प्रतिदिन 2500 हाउस कनेक्शन प्रदान करने एवं शिरोपरि जलाशय के निर्माण कार्य की प्रगति बढ़ाने हेतु जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, जल निगम सहायक अभियन्ता एवं जूनियर इंजीनियर, डीपीएमयू एवं टीपीआई स्टाफ सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA