मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा क्षेत्र के द्वाबा विकास इंटर कालेज धनघटा के प्रबंधक बीरेंद्र यादव के नेतृत्व में विद्यालय की छात्र छात्राओं के साथ मतदाता जागरूकता अभियान की रैली निकाल कर धनघटा क्षेत्र मे अलग अलग गांवों मे जाकर लोगो को जागरूक किया साथ ही साथ सरकार द्वारा जारी तारीखों पर पहुंच कर अपने परिवार के लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराए और किसी परिवार का नाम छूटा है या कोई गलती हो तो सुधार करवाने का काम करे। इसके लिए सरकार जल्द ही तारीख तय कर ठीक कराने का काम किया जाएगा विद्यालय के बच्चों ने मतदान हमारा अधिकार सहित तमाम स्लोगन लेखन बैनर पोस्टर पर लिखा हुआ था और लोगो को बूथ पर पहुंचकर इस अभियान में शामिल होने के प्रेरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रिंस पल नरेंद्र पटेल, धर्मेंद्र यादव, हरिकेश बहादुर, अनिरुद्ध, रिजवान अनिल सिंह, अनिल यादव सहित विद्यालय के बच्चों और स्टाप के लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















