HomeVaranasiसप्तमी को हुआ देवी के प्रतिमा का अनावरण

सप्तमी को हुआ देवी के प्रतिमा का अनावरण

सप्तमी को हुआ देवी के प्रतिमा का अनावरण

मां के श्रीमुख को देख भक्ति—विभोर हुए श्रद्धालुगण
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के तमाम जगहों पर शनिवार (सप्तमी) को माँ जगत जननी दुर्गा देवी के प्रतिमा का स्थापना किया गया। इसी क्रम में बंगला चट्टी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर शिव शक्ति युवा क्लब श्री दुर्गा पूजन उत्सव समिति द्वारा भी विशाल पंडाल लगाकर पूरे विधि विधान के साथ प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा के अनावरण होते ही पूरा पंडाल माता के जयकारों से गूंज उठा। माता की प्रतिमा 7 फीट से ऊंची व 10 हाथ से युक्त दानव के वध की मुद्रा मे है। उनके मुखारविंद को देख सभी श्रद्धालु गण भक्ति विभोर हो गए। अनावरण के पश्चात ब्राह्मणों द्वारा उत्तम मंत्रों द्वारा माता रानी की स्तुति कर पूजा अर्चना किया गया। मूर्ति अनावरण के बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। दुर्गा पंडाल में बड़े मेले जैसा माहौल बना रहा। वहीं पास के सरोवर में नौका विहार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इच्छुक श्रद्धालु नौका विहार का भी आनंद लेते नजर आए। इधर चक्रपानपुर गांव में भी माता के प्रतिमा का अनावरण सप्तमी के दिन ही किया गया। वहां भी सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुगण पहुंच माता के चरणों में शीश नवा आशीर्वाद प्राप्त किया। बेनीपुर गांव में जय मां दुर्गा स्पोटिंग क्लब द्वारा देश की आजादी के अमृत महोत्सव के थीम पर इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को तिरंगे का स्वरूप दे मां की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा अर्चना आरंभ हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read