मंहगाई के खिलाफ जमकर हुआ प्रदर्शन
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भाजपा की मोदी सरकार ने विगत 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 5.60 रूपये वृद्धि करके देश की आवाम को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया हैं। मई 2014 में जब भाजपा ने मोदी की अगुवाई में देश की बागडोर संभाली थी तब पेट्रोल 71.41 रुपए प्रति लीटर उपलब्ध था जो आज सौ रूपये पार कर गया है।

यू.पी.ए. की कांग्रेस सरकार में घरेलू सिलेण्डर जो 410 रूपये था जो मोदी की 8 वर्षों की सरकार में 988 रूपये का हो गया। महंगाई मुक्त भारत अभियान के प्रथम चरण में जिला स्तर पर आन्दोलन के पहले चरण में सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलेण्डर को माला पहनाकर ढोल घन्टियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस सरकार से मांग करती हैं कि जनता की जरूरत की चीजों को महंगाई से दूर रखा जाय। नगर मुख्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, अरशद इकबाल, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, सिकन्दर रिजवी, रामहरख रावत, शबनम वारिस, मुइनुद्दीन अंसारी, संजीव मिश्रा, अखिलेश वर्मा, श्रीकान्त मिश्रा, फरीद अहमद, शिवरानी देवी, राजरानी, नितिन वर्मा सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















