पत्रकार एकता संघ ने अश्वनी कुमार केा दी हरियाणा-चण्डीगढ़ की जिम्मेदारी
हरियाणा। पत्रकार एकता संघ लगातार पत्रकार हित एवं सामाजिक हित के लिए प्रयासरत है और विस्तार भी बढ़ रहा है। अभी तक मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली राज्यों में संगठन कार्यकारिणी का मजबूत विस्तार किया जा रहा है।

वहीं उत्तर प्रदेश में लगभग 50 जनपदों में विस्तार किया जा चुका है। संगठन के संस्थापक जुनेद सानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मयंक सैनी, प्रभारी दिनेश दीक्षित द्वारा अश्वनी कुमार पुत्र श्याम प्रकाश निवासी छोटा बाजार थानेसर कुरुक्षेत्र हरियाणा चंडीगढ़ को प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी। इसकी जानकारी होने पर संघ से जुड़े लोगों सहित श्री कुमार के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुये संघ हाई कमान के इस निर्णय की सराहना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















