Jaunpur News : सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों पर कार्यरत शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर उनके विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन करके उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। बता दें कि धर्मापुर विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गद्दोपुर पर विकास खण्ड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों पर कार्यरत शिक्षको के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह कार्यक्रम में धर्मापुर ब्लाक के शिक्षकों ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षक जिया राम यादव, कलावती देवी, नीलम श्रीवास्तव व राम सहाय यादव को रामचरितमानस, भागवत गीता पुराण व अंगवस्त्रम भेंट करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान एसआरजी कमलेश यादव, एआरपी महेंद्र यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री विक्रम प्रकाश यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई धर्मापुर के ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, सुधीर दत्त तिवारी, जीत बहादुर सिंह, धीरेंद्र पाल, संगीता राय, हवलदार, पद्माकर राय, कृष्ण कांत मधुकर, मेवा लाल यादव, आकांक्षी कुमारी, अंजनी राय, चंद्रेश पांडेय, प्रतिभा गुप्ता, अशोक यादव, सौम्या श्रीवास्तव, पंधारी यादव, जितेंद्र दूबे, अखिलेश राय, कृष्ण मोहन पांडेय, अखिलेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















