Homeप्रतापगढ़प्राथमिक विद्यालय के बगल जर्जर भवन से दुर्घटना की आशंका

प्राथमिक विद्यालय के बगल जर्जर भवन से दुर्घटना की आशंका

प्राथमिक विद्यालय के बगल जर्जर भवन से दुर्घटना की आशंका

अजय जायसवाल
मंगरौरा, प्रतापगढ़। प्राथमिक विद्यालय के बगल जर्जर भवन से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। भवन के पास ही प्राथमिक विद्यालय संचालित किया जाता है जहां पढ़ने वाले बच्चे छुट्टी के समय खेलते कूदते रहते हैं। अभिभावकों ने भवन को गिराये जाने की मांग अरसे से की है। इसके बावजूद आज तक भवन नहीं गिराया गया। बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पाइक नगर के बगल विद्यालय का एक भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है जहां इस समय बच्चे तो नहीं पढ़ते किन्तु भवन के बगल ही प्राथमिक विद्यालय संचालित होता है जहां पढ़ने वाले बच्चे छुट्टी होने पर खेलने कूदने लगते हैं। इस भवन को गिराये जाने को लेकर कई बार ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय अभिभावकों ने खंड विकास अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद आज तक भवन गिराये जाने की कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान अशोक जायसवाल ने बताया कि भवन गिराये जाने को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों के पास पत्र व्यवहार किया गया किन्तु आज तक भवन नहीं गिराया गया जिससे छोटे-छोटे बच्चों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read