HomeBiharकैमूर में तेजी से पांव पसार रहा आई फ्लू

कैमूर में तेजी से पांव पसार रहा आई फ्लू

कैमूर में तेजी से पांव पसार रहा आई फ्लू

बच्चे से लेकर युवा तक देखे जा रहे संक्रमित
निशा
भभुआ (बिहार)। जिले में अचानक से आई फ्लू के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह से इस फ्लू ने इस कदर अपने पांव जमाए हैं कि छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आई फ्लू इंफेक्शन के शिकार हो रहे हैं। एक घर के चार से पांच सदस्य इसके शिकार देखे जा रहे हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के हर वर्ग में तीन से चार बच्चे इस रोग से संक्रमित पाए जा रहे हैं। अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर पर लोग आई फ्लू की दवा लेते हुए देखे जा रहे हैं। हालांकि बरसाती मौसम में पहले के वर्षों में भी आई फ्लू के केसों को देखा गया है लेकिन इस वर्ष ज्यादा मात्रा में बढ़ते आई फ्लू के प्रकोप ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। जब इस मामले का पड़ताल करने के लिए संवाददाता ने रामगढ़ प्रखंड स्थित सिसौड़ा एचडब्ल्यूसी पर मौजूद डॉक्टरों से संपर्क साधा तो उपस्थित डॉक्टर गुलशन प्रवीण ने बताया कि पिछले पांच दिनों में 15 से अधिक आई फ्लू के केस आ चुके हैं। आज ही चार मरीज आए थे जिसमें से बच्चें से लेकर एडल्ट तक शामिल हैं। जब उनसे दवा की उपलब्धता को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सेंटर पर आई ड्रॉप्स नही है। 15जुलाई को रामगढ़ रेफरल अस्पताल से आई ड्रॉप्स की मांग की गई थी लेकिन शायद उपलब्धता नही होने के वजह से नही दिया गया। आज पुनः पत्र लिखकर आई ड्रॉप्स की मांग करूंगी। आई फ्लू के मरीजों को एंटीएलर्जिक एवं एंटीबायोटिक दवा जो उपलब्ध है वह दिया जा रहा है साथ ही बचाव संबंधित जानकारियां दी जा रही है। आगे इस पड़ताल में जब रामगढ़ बाजार स्थित संतोष मेडिकल हॉल के प्रोपराइटर डॉक्टर राकेश कुमार से पूछा गया कि प्रतिदिन आपके दुकान पर आई फ्लू से संबंधित रोगियों द्वारा कितना आई ड्रॉप्स खरीदा जा रहा है तो उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन लगभग 50 से 60 मरीज आई ड्रॉप्स खरीदने के लिए आ रहे हैं। वहीं इस मामले में नवोदय विद्यालय चौरसिया में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक ने बताया कि इस संक्रमण के वजह से कुछ बच्चों को एक सप्ताह के लिए छुट्टी दी गई थी ताकि अन्य बच्चों में संक्रमण का फैलाव होने से बचाव किया जा सके। आगे रेफरल अस्पताल के पड़ताल में छोटू शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन चार से पांच रोगी आई फ्लू के पहुंच रहे हैं। एंटी एलर्जिक दवाओं के साथ सिप्रोफ्लाक्सासिन आई ड्रॉप्स की उपलब्धता है। वहीं इस मामले में नेत्र विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात में नमी के चलते कई तरह के बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते है। जिससे आई फ्लू जैसी बीमारियां बढ़ने लगती हैं। हालांकि इस बार केस ज्यादा हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी बच्चे की आंखें दर्द कर रही हैं और लाल हैं तो सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि ये आई फ्लू का लक्षण होता है।आई फ्लू की समस्या में आंख के सफेद हिस्से में संक्रमण फैल जाता है और इससे मरीज को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी में डॉक्टर मरीज को काला चश्मा लगाने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति को दूसरे व्यक्तियों के संपर्क में भी आने से बचना चाहिए। आई फ्लू के लक्षण दिखने पर ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करने की जगह मरीज को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ऐसी स्थिति में बच्चों को स्कूल न भेजने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आई फ्लू बैक्टीरिया से होती है। ये दूसरे बच्चों में भी फैल सकती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read