JAUNPUR NEWS : जिला लेखपाल संघ का चुनाव 4 अगस्त को
प्रत्याशियों का जनसम्पर्क शुरु
मछलीशहर, जौनपुर। उ.प्र. लेखपाल संघ जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक चुनाव 4अगस्त को मान्यवर काशी राम सामुदायिक भवन जौनपुर में होना निश्चित हुआ है। उक्त जानकारी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष लाल चंद्र श्रीवास्तव ने दिया।इसी क्रम में शुक्रवार को स्थानीय तहसील में जिला मंत्री पद के प्रत्याशी अनुराग सिंह व जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दूधनाथ ने जनसंपर्क किया। इस अवसर पर लेखपाल बृजेश यादव, अमर बहादुर यादव, परमा नंद मिश्र, संदीप दूबे, अजय सेठ, अजय कन्नौजिया, राजेश श्रीवास्तव, दीपक, प्रभात आदि उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











