आशा कर्मियों की मांग का पूर्व विधायक ने किया समर्थन
निशा
रामगढ़ (बिहार)। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 12जुलाई से शुरू आशाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। प्रखंड की सभी आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर उक्त तिथि से ही रेफरल अस्पताल प्रांगण में धरना दे रही हैं। बता दें कि इस अवधि में प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय स्तर पर विरोध मार्च निकाल कर अपने मांगों से सरकार को अवगत कराया गया है।तथा शुरुआती तिथि से ही प्रतिदिन रेफरल अस्पताल प्रांगण में धरने पर बैठ कर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं के इस रवैए से टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य विभाग संबंधित कार्य बुरी तरह से प्रभावित है। इस मौके पर रामगढ़ विधान सभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह शुक्रवार को हड़तालियों के धरना प्रदर्शन में शामिल होकर उनके मांगों का पुरजोर समर्थन किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि आशा कर्मी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है। मगर ये आज उपेक्षित हैं। सरकार को इनके मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए एवं इन्हें सम्मानजनक मानदेय, सरकारी कर्मी का दर्जा एवं अन्य इनके सभी मांगों सुविधाओं को मुहैया करानी चाहिए। इस मौके पर बीजेपी रामगढ़ पूर्व मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह सहित धरने पर बैठी दर्जनों आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर उपस्थित थीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











