HomeBiharउत्पाद विभाग ने 20 शराबी को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने 20 शराबी को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने 20 शराबी को किया गिरफ्तार

मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। बिहार-झारखण्ड सीमा पर स्थित चितरकोली पंचायत अंतर्गत समेकित जांच चौकी पर उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद इंस्पेक्टर निशांत कुमार द्वारा वाहन जांच के दौरान विभिन्न बसों से 20 शराबी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक अनिल आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार कि रात्रि से लेकर सोमवार कि अहले सुबह तक उत्पाद विभाग की टीम रजौली चेक-पोस्ट पर झारखंड की ओर से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी बीच विभिन्न बसों को जांच के लिए रोका गया जिसमें 20 शराबी को नशे के हालत में पाया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जांच के दौरान उत्पाद विभाग के एसआई सनी कुमार और एएसआई विनोद कुमार व अजित कुमार सहित कई उत्पादकर्मी मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read