HomeBiharमानसून आगमन से किसानों में खुश, कृषि कार्य में जुटे

मानसून आगमन से किसानों में खुश, कृषि कार्य में जुटे

मानसून आगमन से किसानों में खुश, कृषि कार्य में जुटे

मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड मुख्यालय में झमाझम बारिश के साथ ही मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिन हुई हल्की बारिश के बाद शनिवार और रविवार को सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई जो रुक-रुककर शाम होती रही। इस झमाझम हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और वे हल-बैल के साथ खेती-बाड़ी में जुटे गए हैं। इस बारिश को देख किसानों में आगे भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद जागी है। रजौली क्षेत्र में बारिश नहीं होने से यहां के किसान काफी मायूस थे।वे बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए थे। किसान खेतों में धान का बीज-बोने के लिए बारिश होने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रविवार और सोमवार को झमाझम हुई बारिश ने किसानों के इंतेजार पर विराम लगा दिया। बारिश के शुरुआत के साथ क्षेत्र के किसानों ने खेती-बाड़ी शुरू कर दी। किसान सुबह से शाम तक खेतों में अपने परिवार के साथ दिखाई देने लगे हैं। कोई हल-बैल के सहारे अपने-अपने खेतों की जुताई करने में लग गए हैं। कोई ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर रहे हैं। कोई खेतों में खाद डाल रहे हैं तो कोई धान का बिचड़ा डालने की तैयारी में हैं। किसान परिवार का हर सदस्य खेती कार्य में मशगूल हो गए हैं। खेती का शुरू हुआ यह जश्न अभी कई महीनों तक जारी रहेगा। बीज खरीदने दुकानों पर उमड़ी किसानों की भीड़ रजौली प्रखंड क्षेत्र में बारिश होने के साथ ही किसान खेती-बाड़ी में जोर-शोर से जुट गए हैं। खेतों धान का बिचड़ा डालने के लिए दुकानों में बीज खरीदने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ने लगी है। सोमवार को खाद-बीज की दुकानों पर भीड़-भाड़ की स्थिति बनी रही। बड़ी संख्या में किसान दुकान पर धान बीज की खरीद करते देखे गए।दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। उत्साहित किसान धान का बिचड़ा डालने के लिए हल-बैल व ट्रैक्टर से अपने-अपने खेतों की जुताई करने में लग गए हैं। वहीं खाद-बीज दुकानों पर धान का बीज खरीदने के लिए किसान उमड़ने लगे हैं। रजौली के पुरानी बस स्टैंड, बजरंगबली चौक, ब्लॉक रॉड स्थित खाद-बीज की दुकानों पर सुबह से ही किसानों की भीड़-उमड़ पड़ा रही है जो शाम तक देखी जा रही है। किसान अपनी आवश्यकता अनुसार बीज खरीद रहे हैं। इस तरह बारिश होने के साथ ही किसान खेतों की जुताई और बीज खरीदने में व्यस्त हो गए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read