Homeचंदौलीजर्जर दुकानों की मरम्मत को लेकर व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष से की मुलाकात

जर्जर दुकानों की मरम्मत को लेकर व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष से की मुलाकात

जर्जर दुकानों की मरम्मत को लेकर व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष से की मुलाकात

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर स्थित शास्त्री कटरा में सोमवार को आवंटित दुकान में अपना व्यवसाय कर रहे दुकानदार पीडीडीयू नगर स्थित पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर के कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात की। दुकानदारों का आरोप है कि यह कटरा काफी पहले का बना हुआ है। जो कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। दुकानों में पीपल का पेड़ भी निकल आया है जिससे दीवारें फट रही हैं और छत गिरने की भी संभावना बना रहता है जिससे की जान माल का खतरा हो सकता है। वहीं दुकानदारों का आरोप है कि लगभग 2 साल पूर्व में भी हमारे दुकानों का बारजा गिर गया था जिसके मरम्मत कार्य हेतु हम लोगों द्वारा नगरपालिका में सूचना दी गई थी मगर आज तक कोई इसकी मरम्मत नहीं हुई। गौरतलब हो कि विगत 2 दिन पूर्व भी उक्त क्षेत्र में स्थित कुछ दुकान का बारजा गिर गया था। यह तो संयोग अच्छा था कि किसी को जान माल की क्षति नहीं हुई। वहीं नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही आपके समस्या का निस्तारण किया जाएगा। जिसके बाद जाकर व्यापारी शांत हुए। इस मौके पर व्यापारियों में शारदा प्रसाद गुप्ता, वेद प्रकाश, बलबीर सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, विजय कुमार, राहुल शर्मा, माजिद परवेज़, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read