HomeFirozabadसरकारी अनुदान से लघु व सीमान्त कृषकों को डीजल इंजन पम्पसेट किया...

सरकारी अनुदान से लघु व सीमान्त कृषकों को डीजल इंजन पम्पसेट किया गया वितरित

सरकारी अनुदान से लघु व सीमान्त कृषकों को डीजल इंजन पम्पसेट किया गया वितरित

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत लघु सिंचाई विभाग फिरोजाबाद द्वारा निजी सिंचाई हेतु अनुदानित पूर्व उथले नलकूपों पर पम्पसैट स्थापित करने के लिये सरकारी अनुदान से लघु एवं सीमान्त कृषकों को इन्जन उपलब्ध कराये जा रहे है। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत आज विकास भवन प्रागण फिरोजाबाद में सांसद डा. चन्द्रसेन जादौन की गरिमामयी उपस्थिति एवं मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में जनपद फिरोजाबाद के विकास खण्ड मदनपुर, एका एवं जसराना के कृषको को डीजल इन्जन पम्पसैट वितरित किये गये। क्षेत्रीय सासंद ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत उथले नलकूप, मध्यम गहरे नलकूप एवं गहरे नलकूप सरकारी अनुदान से स्थापित कराये जा रहे हैं जिससे छोटी जोत के लघु एवं सीमांत कृषक अपने निजी सिचाई का साधन प्राप्त कर सकें और अपनी फसल पैदावार बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। मध्यम गहरे नलकूप एवं गहरे नलकूप पर सामान्य एवं अनुसूचित जाति के कृषकों के लिये नलकूप की लागत का 50 प्रतिषत अनुदान देय है। डीजल इंजन पम्पसैट हेतु सामान्य सीमांत श्रेणी के कृषकों के लिये 70 प्रतिषत अनुदान व हौज निर्माण पर 90 प्रतिषत अनुदान तथा जल वितरण प्रणाली पर 50 प्रतिषत अनुदान देय है। डीजल इन्जन पम्पसैट हेतु अनुसूचित जाति के कृषकों के लिये 90 प्रतिषत अनुदान व हौज निर्माण पर 90 प्रतिषत अनुदान तथा जल वितरण प्रणाली पर 50 प्रतिषत अनुदान देय है। लघु सिंचाई विभाग खण्ड फिरोजाबाद के अधिषासी अभियन्ता बी0एन0 वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत सम्पादित समस्त योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी तथा योजना के लाभें के विषय में बताया गया। कार्यक्रम में सहायक अभियन्ता जनपद फिरोजाबाद बलवीर सिंह एवं विभाग के सभी अवर अभियन्ता तथा बोरिंग टैक्नीशियन उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read