HomeVaranasiबर्तन की दुकानों से माल चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

बर्तन की दुकानों से माल चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

बर्तन की दुकानों से माल चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

जितेन्द्र सिंह चौधरी
मड़ुवाडीह, वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी की चोरी लूट की घटनाओं के अनावरण फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में कैंट पुलिस टीम ने शातिर अभियुक्त गुरु नारायण पुत्र नंदलाल मौर्या निवासी कंदवा निकट एस.ए.एस. हॉस्पिटल चितईपुर थाना मंडुवाडीह वाराणसी एवं संतोष केशरी पुत्र तेरस नाथ केशरी निवासी धर्मशाला रोड मुगलसराय थाना कोतवाली मुगलसराय जिला चंदौली को एलटी कॉलेज के पास अर्दली बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से बर्तन की दुकान से चुराया गया माल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामद किए संबंध में थाना कैंट पुलिस द्वारा धारा 411, 413, 414 भादंवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी, कांस्टेबल सचिन मिश्रा, कांस्टेबल प्रिन्स तिवारी, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read