HomeBiharईसीआरकेयू के केन्द्रीय पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव जीतने पर हुआ सम्मान

ईसीआरकेयू के केन्द्रीय पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव जीतने पर हुआ सम्मान

ईसीआरकेयू के केन्द्रीय पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव जीतने पर हुआ सम्मान

अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा (बिहार)। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के तरफ से शुक्रवार को स्टेशन पर ईसीआरकेयू के केंद्रीय पदाधिकारियों के निर्विरोध चुनाव जीतने के खुशी में दानापुर मंडल के सभी केंद्रीय पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए महामंत्री साथी एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा की रेलकर्मीयों के हर सुविधाओं को उपलब्ध कराना संगठन का दायित्व हैं। उन्होंने कहा कि नई पेंशन को रद्द कर पुरानी पेंशन की बहाली हमारा पहला और प्रमुख दायित्व हैं। हम हर हाल में पुरानी पेंशन को बहाल कराएंगे। कार्यकारी अध्यक्ष एसएसडी मिश्रा ने स्पष्ट कहा की नए साथियों को यूनियन से जोड़ना और उन्हे पुरी जानकारी देना भी हमारा काम हैं।आप हमे कार्य बताये हम उसे कराएंगे। वहीं मनोज कुमार पांडेय ने आह्वान किया की आरा बक्सर और दिलदारनगर के साथ साथ पुरे मंडल मे कार्यरत कर्मचारी की हर सुविधाओ को जल्द से जल्द पुरा किया जायेगा। इसके लिए संगठन पुरी तरह से तैयार हैं। समारोह की अध्यक्षता शाखामंत्री नीरज कुमार सिंह ने किया। निर्विरोध जीतने वाले केंद्रीय पदाधिकारीयों मे महामंत्री साथी एसएनपी श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष एसएसडी मिश्रा, उपाध्यक्ष बी पी यादव, मनोज कुमार पांडेय, केंद्रीय संगठन मंत्री बिंदु कुमार को संगठन के तरफ से गुलदस्ता भेंट स्वरूप देकर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पटना शाखा के शाखा मंत्री विजय कुमार सहित आरके सिंह, अशोक मिश्रा, विन्ध्याचल शर्मा, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, एसपी त्रिपाठी, मनोज कुमार मिश्रा, अशोक पांडेय, संजीत कुमार, संजय कुमार, एसबी राय, बीके सिंह, यशदेव यादव, संजय दुबे, समसाम अख्तर, बिनोद यादव, मनजी यादव, विद्या बिलाश पांडेय, प्रमोद कुमार, किशोर कुमार, पुनीत कुमार, फरीद आलम आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read