कृषि विभाग ने किसान गोष्ठी का किया आयोजन
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
बिक्रमगंज, रोहतास (बिहार)। काराकाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शुक्रवार को कृषि विभाग ने रबी किसान गोष्ठी का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन बीडीओ काराकाट राहुल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने किसानों को जलवायु अनुकूल खेती और रबी फसलों की आधुनिक पद्धति से खेती के संबंध में विस्तार से बताया। एटीएम अजीत सिंह, संजीव लाल ने भी किसानों को रबी फसलों के बेहतर उत्पादन तकनीक की जानकारी दी। शिविर में प्रखंड के सभी पंचायतों के दर्जनों किसान उपस्थित थे। महिला किसानों की खासी संख्या देखी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














