HomeVaranasiअपने डीवीआर/एनवीआर को जरूर कराये आनलाइन: प्रभारी निरीक्षक

अपने डीवीआर/एनवीआर को जरूर कराये आनलाइन: प्रभारी निरीक्षक

अपने डीवीआर/एनवीआर को जरूर कराये आनलाइन: प्रभारी निरीक्षक

जितेंद्र सिंह चौधरी/अतुल राय
चोलापुर, वाराणसी। प्रभारी निरीक्षक चोलापुर परमहंस गुप्ता के द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर देर रात तक औचक वाहन चेकिंग, फुट पेट्रोलिंग किया जा रहा है। साथ ही थाना प्रभारी ने सभी व्यापारी बंधुओ से निम्न बिंदुओं पर अनुरोध किया है- यथासंभव प्रयास करें। सभी लोग अपने घर के सामने एलईडी/सीएफएल या बल्ब जरूर जलाएं ताकि जाड़े के दिनों में होने वाली चोरियों से बचने में मदद मिले। जो व्यापारी बंधु सक्षम एवं इच्छुक हैं वह अपने दुकान में एवं दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं। चोरी की घटना के बाद अक्सर देखा जाता है कि चोर कैमरे का डीवीआर/एनवीआर उठा ले जाते हैं। ऐसी परिस्थिति मे घटना के अनावरण हेतु कैमरा लगाने वाले व्यक्ति से अपने डीवीआर/एनवीआर को ऑनलाइन जरूर कराये। अथवा घर या दुकान के ऐसे हिस्से में डीवीआर लगवाए जो पहुंच से दूर हो चोरों को मिल ना सके। जिसमे डीवीआर चोरी होने की स्थिति में भी 24 से 48 घंटे पहले का फुटेज देखा जा सके। जिस व्यापारी की बाजार मे दुकान हैं व अपनी दुकान में किसी कारण कैमरा नही लगा पा रहे हैं या अपना दुकान बंद कर अन्यंत्र सोने चले जाते हैं। यदि सम्भव हो तो रात्रि में दुकान में सोने का प्रयास करें। अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी व्यापारी पुलिस के सहयोग के साथ-साथ निजी पहरेदार को नियुक्त करने का प्रयास करें। बाजार के पहरा देने वाले पहरेदार की जानकारी रखें कि वह रात्रि में प्रतिदिन नियम से पहरा दे रहा है या नहीं। जिन लोगों के दुकान के बगल में गली या पीछे से रास्ता हो वह पहरेदार से व्यक्तिगत अनुरोध कर पिछले हिस्से में भी चक्कर लगाने को कहें। ऐसे दुकानदार जो रात्रि में दुकान बंद कर घर चले जाते हैं उनके प्रतिष्ठान मालिक अपना नाम दुकान एवं मोबाइल नंबर एक रजिस्टर पर नोट कर थाने/चौकी में देवें ताकि ऐसे प्रतिष्ठानों पर विशेष ध्यान दिया जा सके। दुकान में देशी तिजोरी के स्थान पर गोदरेज, भरोसा आदि तिजोरियों का इस्तेमाल करें। यदि पहरेदार रखना संभव ना हो तो सभी जनसामान्य घरों और दुकानों की सुरक्षा के मद्देनजर स्वच्छिक वोलेंटियर बनकर कम से कम तीन घरों से तीन लोग लाठी, टॉर्च, सीटी लेकर सुरक्षा के दृष्टिगत पहरेदारी कर अपनी, अपने सामान की सुरक्षा कर पुलिस का सहयोग करे।रात्रि में किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक/चौकी प्रभारी/हल्का प्रभारी के मोबाइल नंबर पर देने की अपील किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read