देवा मेला की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

देवा मेला की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। देवा मेला की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गयी। जिलाधिकारी ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात की तैयारियों का फीडबैक लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत मार्गो की मरम्मत, देवा मेला परिसर में पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बीडीओ देवा और ईओ देवा को निर्देश देते हुए कहा कि मेला परिसर एवं मुख्य मार्गों की सफाई व्यवस्था प्रतिदिन होती रहे। मेला में अस्थाई चिकित्सा शिविर, एम्बुलेन्स, औषधियां एवं चिकित्सकों की व्यवस्था के लिये स्वास्थ्य विभाग समुचित तैयारी कर लें। मेला परिसर व आस पास के विद्युत पोल व लाइनों की मरम्मत समय से करा ली जाए जिससे विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से चलती रहे। मेला के पशु बाजार में पशु चिकित्सा व्यवस्था, मेला परिसर में अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था और मेला परिसर के अन्दर खडण्जो की टूट फूट की मरम्मत आदि कार्य शीघ्र करा लिए जाए। मेला के समय नहर के पानी का अधिकतम 1 मी. की ऊंचाई तक संचालन करने के लिये आवश्यक कार्यवाही की जाए। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार किये जाने हेतु स्थानों के चिन्हीकरण सहित समुचित तैयारी कर ली जाये। सांस्कृतिक पण्डाल पर आने वाले वीआईपी, कलाकारों, कवियों आदि के लिये जलपान की व्यवस्था सम्बन्धी तैयारी कर ली जाए। देवा मेला हेतु अत्तिरिक्त बसों की व्यवस्था एवं संचालन हेतु परिवहन विभाग अपनी तैयारी पहले से पूर्ण कर लें। देवा मेला उ‌द्घाटन स्थल एवं सास्कृतिक मंच पर सजावट हेतु फूलों एवं गमलों की व्यवस्था कर ली जाए। मंचीय कार्यक्रम हेतु कलाकारों और उनके कार्यक्रमों को जल्द फाइनल कर लिया जाए। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के आयोजन की सूची बना ली जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी नवाबगंज आर जगत साई, प्रशिक्षु आईएएस काव्या सी, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे, चेयरमैन देवा हारून वारसी, प्रिंसिपल जीजीआईसी देवा डॉ. सुविद्या वत्स, बीडीओ देवा, ईओ देवा सहित मेला कमेटी के सदस्य व सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA