प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रमाण—पत्र
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। कृषि विभाग द्वारा संचालित एग्रीजंक्शन योजनान्तर्गत कृषिस्नातकों का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर ज़िला पंचायत सदस्य भुल्लन वर्मा द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
एग्रीजंक्शन के संचालन हेतु व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ नियमानुसार सभी प्रकार के अभिलेखों को तैयार करने एवं उनके रख-रखाव की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। जिला कृषि अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि सभी प्रशिक्षुओं को उर्वरक, बीज एवं पेस्टिसाइड के निःशुल्क लाइसेंस प्रदान किये जायेंगे। इसके साथ ही व्यवसाय हेतु ली गई दुकान के किराये पर प्रथम एक वर्ष हेतु किरायानामा के आधार पर अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। व्यवसाय संचालन हेतु 5 लाख तक के लोन पर प्रथम 03 वर्षों के ब्याज अनुदान के रूप में 60 हजार का अनुदान दिया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













