एसडीएम व सीओ ने सुनीं शिकायतें
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
अजीतमल, औरैया। स्थानीय कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में हुआ।
जिसमें राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व पुलिस उपस्थित रही। शनिवार को अजीतमल थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को उपजिलाधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने के लिए तीन टीमें भेज दी है। उपजिलाधिकारी अमित त्रिपाठी जो कि अपनी त्वरित व निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं और हर एक किसान व जनता से स्वयं जुड़े हैं। वह प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में एक एक किसान की समस्याओं को स्वयं सुनते हैं और उनका त्वरित निस्तारण भी कराते हैं। उप जिलाधिकारी ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













