डीएम ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता सहित समस्त अधिकारियों संग की बैठक
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता एवं समस्त अधिकारियों के साथ RDSS योजना एवं राजस्व प्राप्ति की स्थिति एवं OTS की प्रगति के संबंध में बैठक हुई जहां निर्देशित किया कि ओटीएस योजना का प्रचार प्रसार व्यापक तरीके से किया जाय। जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक OTS का लाभ नहीं लिया गया है, उन बड़े गांव को चिन्हित करते हुए वहां पर कैंप का आयोजित सुनिश्चित किया जाय तथा RDSS योजना में धीमी कार्रवाई पर कार्यवाही संस्था को चेतावनी दी गई तथा निर्देश दिए गए के निर्धारित किए गए समय के अंदर यह कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। समस्त अधिशासी अभियंता राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य अभियंता अजय मिश्रा अधीक्षक, अभियंता ग्रामीण एमपी सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी पीके मोगा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण विशवेंद्र चौहान, मनोज शर्मा, अमित कुमार, अजय कश्यप सहित कर्यदायी संस्था के लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














