अभियुक्तों के घर चौकी प्रभारी ने चस्पा की नोटिस
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकी हिरन गांव के गांव उलाउ खेड़ा में मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में नोटिस चश्मा किया गया। बता दें कि धारा 498A, 304B IPC व 3/4 दहेज एक्ट बनाम अनिल आदि के अभियोग में अभियुक्ता सोना देवी पत्नी श्यामवीर निवासी उलाउ खेड़ा थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद की गिरफ्तारी न हो पाने पर अभियुक्ता के विरुद्ध न्यायालय से 82 सीआरपीसी की आदेश प्राप्त कर अभियुक्ता सोना देवी उपरोक्त के मकान पर डुग डुगिया पिटवाकर 82 सीआरपीसी का नोटिस चश्मा किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














