मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन विकास भवन परिसर सिविल लाइन दबरई में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में हुआ। कार्यकम के मुख्य अतिथि सांसद डा० चन्द्रसेन जादौन, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष फिरोजाबाद राकेश शंखवार, जिला परियोजना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी-सदर, भूमि सरंक्षण अधिकारी-प्रथम एवं प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया। सांसद एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संचालन हेतु 5 वैनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी स्टॉलों का निरीक्षण किया। सांसद ने भारत सरकार द्वारा चालायी जा रही जनकल्यानकारी योजनायें जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, बाल पुष्टाहार योजना के बारे में चर्चा की एवं योजना के लाभार्थियों को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास से सम्बन्धित चालायी जाने वाली जनकल्यानकारी योजनाओं के बारे में कृषकों को बताया। साथ ही अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़ने के लिये अपील किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम की रूप रेखा में संक्षिप्त जानकारी जिला कृषि अधिकारी ने दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














