HomeFirozabadउद्योगों को बढ़ावा देने के लिये डीएम ने की बैठक

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये डीएम ने की बैठक

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये डीएम ने की बैठक

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने जनपद में उद्योगों को बढावा देने के लिए उद्योग बन्धुओं व एमओयू हस्ताक्षरित निवेषकों के साथ की बैठक की। जनपद में उद्योगों को स्थापित करने व बढावा देने एवं जनपदवासियों को रोजगार सृजन करने के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में 231 एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके है जिनमें धनराषि रू0 6492.4 करोड़ का पूंजी निवेष तथा 27185 का रोजगार सृजन प्रस्तावित है। हस्ताक्षरित एमओयू को धरातल पर उतारने एवं उद्योग बन्धुओं की समस्याओं को निस्तारित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा0 उज्जवल कुमार ने बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिले के उद्योग बन्धुओं व एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित निवेषकों के साथ बैठक कर उद्योग बन्धु व निवेशकों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रभावी निस्तारण के कडे़ निर्देश दिया। बैठक के दौरान सबसे पहले पिछली उद्योग बन्धु की बैठक में दिए गए निर्देर्शों की अनुपालन आख्या को जाना और सम्बन्धित उद्योग बन्धुओं से उसकी पुष्टि करायी गयी। बैठक में जनपद के उद्योग बन्धु संगठनों से उनकी एक-एक कर समस्याओं को सुना जिसमें द एसोसिएशन आफ इण्डस्ट्रीज आनर्स के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र जलेसर रोड में विद्युत जलभराव नाली सफाई, झाडी कटाई, प्रकाष व्यवस्था आदि समस्याओं को उठाया। बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की आवासीय काॅलोनी में रोड बनने के बाद टूटी पडी नालियां अभी तक न बन पाने व आवासीय क्षेत्र में जलभराव एवं स्वीकृत किए गए दो नलकूपों में से अभी तक एक भी नलकूप आवासीय काॅलोनी में न लगाये जाने की समस्या के निस्तारण नही होने पर जिलाधिकारी ने यूपीसीडा के वरिष्ठ मेनेजर को निर्देष दिया कि वह आवासीय काॅलोनी में भ्रमण कर टूटी पडी नालियां जलभराव, पौधरोपण के लिए तार फैंसिंग आदि कार्याें को कराना सुनिष्चित करें। औद्योगिक क्षेत्र जलेसर रोड में अग्निषमन कार्यालय स्थापित कराने के लिए उद्योग बन्धुओं द्वारा लगातार की जा रहीं मांग पर जिलाधिकारी ने यूपीसीडा के अधिकारियो को निर्देष दिए कि वह आवादी क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराए तांकि अग्निषमन कार्यालय स्थापित हो सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ककरऊ कोटी चैराहें से मेडिकल काॅलेज तक सड़क के किनारें नवीन नाले निर्माण के लिए स्टीमेट बनाकर विभाग को भेजनें के लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्दोश दिया। उन्होंने शहर के प्रमुख चैराहों के सौन्दर्यीकरण कराने के लिए नगर निगम व विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त उद्योग, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एक्सईएन स्यौदान सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read