टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने ओपनिंग मैच जीत करके सेमी फाइनल में किया प्रवेश
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जिला ओलंपिक संघ द्वारा संचालित और जिला क्रिकेट संघ चंदौली द्वारा आयोजित टी ट्वेंटी जूनियर क्रिकेट में आज पड़ाव स्पोर्ट्स ग्राउंड पे खेले गए ओपनिंग मैच में टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने पीसीए पटनवा को आसानी से 84 रन से हराकर सेमी फाइनल में जगह बना लिया। टॉस हार के पहले खेलते हुए टारगेट टीम ने 16 ओवर में ही 220 रन 7 विकेट पे बनाए जिसमें विक्रांत सिंह ने तेज़ 52 रन सिर्फ 20 बॉल पर बना। आर्यन ने 56 रन बनाये। हर्ष ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। पीसीए की तरफ से जावेद ने तीन विजेट लिये। लक्ष्मण, अरुण और भोलू ने एक एक विकेट लिया। जवाब में पीसीए टीम पूरे ओवर खेल के सिर्फ 138 ही बना सकी। लक्ष्मण ने 29 रन विशाल ने 25 रन और जावेद ने नाबाद तेज़ 30 रन की पारी खेली। टारगेट की तरफ से रोहित ने तीन विकेट लिया। विक्रांत व आर्यन ने एक एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विक्रांत को दिया गया। इसके पहले चीफ गेस्ट समाजसेवी चंदन पिल्लई थी। सम्मानित अतिथि डा. सज्जाद रज़ा थे। स्वागत दीपक यादव ने किया। थैंक्स आयोजक शौजब हुसैन ने दिया। अंपायर प्रियांशु पांडेय और पी. शर्मा थे। रेफरी वसीम अहमद थे। इस अवसर पर सुमित, रंजीत, लक्ष्य, अनुराह, उकेश पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














