डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भिनगा का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भिनगा का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिनगा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना और डॉक्टर द्वारा मरीजों को दीजा रही चिकित्सीय सुविधा की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधीक्षक को अस्पताल में हमेशा साफ-सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष, एक्स-रे वार्ड, जनरल वार्ड, जननी सुरक्षा वार्ड, मुख्य औषधि भंडार, पी0आई0सी0यू0 वार्ड, बी0पी0एम0यू0 कक्ष, यू0आई0पी0 स्टोर, इमरजेंसी वार्ड, ओ0पी0डी0 मरीज पंजिका आदि का बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार कर उन्हें सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं अनिवार्य रूप मुहैया कराई जाय। प्रसव के लिए आयीं महिलाओं की डिलवरी के बाद उनकी और उनके नवजात शिशुओं की बेहतर ढंग से देखभाल की जानी चाहिए, अगर लापरवाही की शिकायत मिली तो निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रसव कक्ष एवं जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों कोकोई दिक्कत न होने पावे, इसका विशेष ध्यान रखा जाय, क्योंकि स्वास्थ्य सेवा में हीला-हवाली अब बर्दाश्त नही की जाएगी और लापरवाही बरतने पर चिकित्सक/पैरामेडिकल कर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 रोहित सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














