HomeJaunpurJaunpur News: घरेलू गैस की कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान, एजेंसी मालिक मालामाल

Jaunpur News: घरेलू गैस की कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान, एजेंसी मालिक मालामाल

  • घरेलू गैस की कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान, एजेंसी मालिक मालामाल

  • जिलाधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, एजेंसी प्रबन्धक से की गयी शिकायत का परिणाम शून्य

  • गैस बुकिंग नम्बर एवं डिलीवरी मैसेज कोड आने पर भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। उपभोक्ता राजेश चौबे द्वारा गैस की बुकिंग सहकारी भारत गैस सर्विस चहारसू ताड़तला में उपभोक्ता संख्या 7200 द्वारा 10 मार्च को करायी गयी और 11 मार्च को डिलीवरी संख्या के साथ धनराशि जमा करने का मैसेज सम्बन्धित मोबाइल नम्बर पर आ गया परंतु 18 दिन बाद भी गैस सिलेंडर आपूर्ति नहीं करायी जा सकी। इसी के चलते उपभोक्ता द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर को आईजीआरएस संख्या 210019426010084 द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया। पूर्ति निरीक्षक सदर द्वारा ई—केवाईसी न होना बताया गया। पुनः उपभोक्ता द्वारा जिलाधिकारी से आईजीआरएस संख्या 19426000064 द्वारा शिकायत करने पर जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा निस्तारण में लिखा गया कि कम्पनी के नियमावली अनुसार लंबे समय तक बुकिंग न करने पर ई केवाईसी करना अनिवार्य है, यदि 9 माह तक गैस बुकिंग नहीं किया गया तो कनेक्शन स्वतः ही सस्पेंड कर दिया जाता है।

इसी क्रम में उपभोक्ता राजेश चौबे ने सभी आख्याओं की प्रतिलिपि के साथ मुख्य विकास अधिकारी को संदर्भ संख्या 2109426000063 द्वारा शिकायत किया गया कि यदि उपभोक्ता का कनेक्शन कैंसिल या सस्पेंड था तो बुकिंग संख्या 70827 के आधार पर कैसे की गयी। यदि कनेक्शन कैंसिल था तो बुकिंग के पश्चात डिलीवरी कोड संख्या 176466 किस आधार पर रुपया 976.5 दे, का मैसेज किस आधार पर आया था। इस प्रकरण के जांच अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी पूर्ति निरीक्षक सदर ने अपने रिपोर्ट में ई केवाईसी का न होने का उल्लेख किया है। फिर बुकिंग/डिलीवरी कोड के पश्चात क्यों और किस आधार पर किया गया था। अब सवाल उठता है कि यदि उपभोक्ता के कनेक्शन का ई केवाईसी नहीं था तो बुकिंग कैसे हुआ? यह प्रमाणित करता है कि पूर्ति निरीक्षक सहित सभी संबंधित पूर्ति विभाग द्वारा ऐसे कृत्य जानबूझकर किया अथवा कराए जाते हैं। सूत्रों की मानें तो इस प्रकार की धांधली उपभोक्ताओं के साथ आये दिन की जा रही है जो यह विधि संवत अपराध है।

इसी क्रम में विकास तिवारी अधिवक्ता दीवानी न्यायालय जौनपुर द्वारा उपभोक्ता संख्या 7502591063 का बुकिंग 13 जुलाई 2026 को कराई गई जिसका बुकिंग संख्या 2-005828610312 के माध्यम से किया गया बुकिंग के उपरान्त टोल फ्री ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा दूरभाष पर एक सप्ताह के अन्दर गैस सिलेंडर डिलीवरी सुनिश्चित करने की बात कही गयी परन्तु 18 जुलाई को बिना किसी वास्तविक डिलीवरी हुई बगैर कम्पनी द्वारा मैसेज भेजा गया कि डिलीवरी सक्सेसफुली कंप्लीटेड उक्त फर्जी गैस सिलेंडर प्राप्त का संदेश मिलते ही विकास तिवारी तत्काल ग्राहक सेवा केन्द्र से सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराया परन्तु वहां से प्रार्थी को आश्वासन दिया गया कि आपका कनेक्शन पर गैस आपूर्ति हेतु एक हफ्ते का समय शेष है।

सिलेंडर आपूर्ति न होने के कारण 21 जुलाई 2026 को ग्राहक सेवा केन्द्र पर शिकायत दर्ज कराया जिसका संदर्भ संख्या 1-1587813084483 आवंटित किया गया जिस पर उपभोक्ता को पुनः आश्वासन दिया गया कि 5 दिन के अन्दर गैस आपूर्ति कर दिया जायेगा। 5 दिन का समय सीमा समाप्त होने के पश्चात भी आज तक गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा सका जिसके लिये प्रबन्धक महामृत्युंजय इंडियन गैस एजेंसी जौनपुर, क्षेत्रीय प्रबन्धक इंडियन मिल कॉरपोरेशन लिमिटेड (इंडेन), सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय महाप्रबन्धक एलपीजी इंडियन आयल कॉरपोरेशन, जिलाधिकारी जौनपुर, जिलापूर्ति अधिकारी जौनपुर आदि को रजिस्टर्ड विधिक नोटिस भेजा गया परन्तु समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार का कोई निस्तारण इनके द्वारा नहीं किया गया है जो विधि संवत नहीं है।

 

 

 

 

Must Read