एक माह का सैद्धान्तिक एवं 3 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों को ट्रेड-ब्यूटी पार्लर में स्वरोजगार युक्त बनाये जाने हेतु सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत 4 माह का प्रथम एवं द्वितीय बैच (45-45 अभ्यर्थियों) का प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसमें एक माह का सैद्धान्तिक एवं 3 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान रू0 1250 प्रतिमाह अभ्यर्थियों को मानदेय के रूप में दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र पोर्टल पर आनलाइन आवेदन 30 सितम्बर तक कर सकते हैं।











