जल जीवन सर्वेक्षण-2023 की रैंकिग में श्रावस्ती को मिला तीसरा स्थान
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’जल जीवन सर्वेक्षण 2023 का कार्य सभी जनपदों में कराया जा रहा है जिसमें भारत के सभी जनपदों में प्रतिस्पर्धा बनाये रखने के लिए रैंकिंग हेतु कई पैरामीटर तय किये गये हैं। जैसे घरेलु गृह संयोजन, वाटर क्वालिटी एवं संस्थागत व्यवस्था आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि जनपद श्रावस्ती के लिए यह गर्व की बात है कि आकांक्षी जनपदों की श्रेणी में जनपद श्रावस्ती को पूरे भारत वर्ष में माह 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 में ’’सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलो में’’ में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि वे अपनी व्यक्तिगत रूचि लेकर जल जीवन मिशन कार्यक्रम को और तेजी से आगे बढ़ाये, ताकि इस जनपद का ग्राफ और बढ़ाया जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














