हनुमान सिंह को चुना गया स्वच्छ योद्धा
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। नगर विकास विभाग यूपी की तरफ से जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डा. हनुमान प्रताप सिंह को स्वच्छ योद्धा अयोध्या मंडल के रूप में चुना गया। मंगलवार को पूरे प्रदेश की नगर पालिका और निगम के अधिकारियों के साथ सफाई कार्यों की वर्चुअल समीक्षा की गई। इस दौरान लखनऊ से विभाग के अधिकारी भी जुड़े रहे स्वच्छता योद्धा द्वारा इस दौरान अयोध्या नगर निगम अकवरपुर, जलालपुर, टांडा नगर पालिकाओं की समीक्षा की गई और जानकारी मांगने पर ऑनलाइन कार्य होता दिखाया गया। खासकर शौचालयों की स्थिति, नालियों की सफाई, शहर की सफाई, घर-घर कूड़ा इकट्ठा करना दिखाया गया। स्वच्छ योद्धा द्वारा दी गई सलाह पर तत्काल अमल भी किया गया। डा. असलम अंसारी अपर निदेशक नगर विकास ने तत्काल व्यवस्था देखने का निर्देश दिया। इस दौरान जनपद के मीरानपुर मोहल्ले में ईओ नगर पालिका अकबरपुर खुद कार्य कराती हुई दिखाई दी। साथ ही जनपदों में अधिकतम नगरपालिका और नगर निगमों के कर्मचारी लगे रहे। अपर निदेशक ने बताया कि स्वच्छता से संबंधित कोई भी शिकायत टोल फ्री नंबर 1533 पर दर्ज करा सकते हैं, तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













