लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है मां मढ़ीदाई देवी मन्दिर
सैकड़ों वर्ष पूर्व स्थापित की गई थी पंचमुखी शिवलिंग की प्रतिमा
रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। स्थानीय क्षेत्र में विख्यात मां मढ़ी दाई मंदिर में एक साधारण मढिया में पंचमुखी शिवलिंग शिव मंदिर के रूप में स्थापित थी। इस मूर्ति की स्थापना सैकड़ों वर्ष पूर्व हुई थी। शिव मढ़िया के नाम से इस देव स्थान को जाना जाता था। धीरे-धीरे इनका नाम मां मढ़ीदाई पड़ गया। सावन के महीने में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रहती है। नवरात्र महोत्सव के दौरान यहां श्रद्धालुओं का जमघट लगा हुआ है। श्रद्धालु मनौती पूरी होने पर आस्था के मुताबिक चढ़ावा चढ़ाते हैं। मां मढ़ीदाई के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि बबेरू अर्जुन की दूसरी पत्नी उरिति के पुत्र बभ्रवाहन की राजधानी थी, जो बाद मे बभ्रवाहन के अपभ्रंस नाम से बबेरू पड़ा। बभ्र वाहन की कई पीढ़ियों के बाद आर्य राजा अनगसाई का साम्राज्य स्थापित हुआ। उस समय पूरे भारत देश में जैन धर्म का प्रभुत्व था। जैनियों के कार्यकाल में कस्बे में पंचमुखी शिवलिंग की स्थापना हुई। नेपाल देश से प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में स्थापित पंचमुखी शिवलिंग व बबेरू कस्बे के मां मढ़ीदाई मन्दिर मे स्थापित शिवलिग दोनों लगभग एक हैं। मां मढ़ीदाई मंदिर में श्रवण माह शुरू होते ही श्रद्धालुओं का तांता शुरू हो जाता है। नवरात्र पर्व पर यूपी और एमपी के श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। वर्तमान समय में यहां श्रद्धालुओं की जबर्दस्त भीड़ रहती है।
सच्चे मन से मांगों, सब कुछ मिलेगा: पुजारी
मां मढ़ीदाई मंदिर के पुजारी मनोज पांडेय का कहना है कि जो सच्चे मन से दरबार में आता है। उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। दर्शन के लिए यूपी, एमपी के अलावा दिल्ली, पंजाब, भोपाल, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, महानगरों से भक्त आते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















