जिला विज्ञान क्लब ने मनाया भारतीय भाषा उत्सव
रविन्द्र शर्मा एडवोकेट
सिरसागंज, फ़िरोज़ाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्त्वाधान में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयन्ती के अवसर पर भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया। अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को महाकवि सुब्रमण्यम भारती के जीवन परिचय के विषय में बताया।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने भाषा सम्बन्धी विभिन्न स्लोगन माथे पर है जो स्थान बिंदी का, भाषाओं में वही स्थान है हिंदी का, अपना देश महान है, हिंदी है हिंदुस्तान है, एकता की जान है, हिंदी देश की शान है आदि बनाए गए। कार्यक्रम में फिरदौस, मैथिली जैन, काजल, संयुक्ता, निवेदिका, संस्कृति जैन, सोनाली, स्नेहा बघेल, भूमि गुप्ता, हिमांशी, खुशी, गोलू, निशान्त, कृष्णा, सचिन, निकेश कुशवाह, रोहित राजपूत, रितिक कुशवाह, अनुज कुशवाहा, रितिक बघेल, गजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, मोहन, सोहिल जैन, शुभम जैन, अली हसन, सुयेब खान, हारून, शिवम कुमार आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











