Homeआजमगढ़छात्राओं को स्मार्टफोन के जरिये आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाए: डॉ.राजेन्द्र

छात्राओं को स्मार्टफोन के जरिये आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाए: डॉ.राजेन्द्र

छात्राओं को स्मार्टफोन के जरिये आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाए: डॉ.राजेन्द्र

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के माँ चनरमी देवी महिला महाविद्यालय कौडिया कोयलसा में उत्तर प्रदेश शासन के योजना के अंतर्गत बीए तृतीय वर्ष के 216 छात्राओं को आज स्मार्टफोन वितरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य शिवाजी पीजी कॉलेज तेरही के डॉ.राजेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि छात्राओं को स्मार्टफोन के जरिए आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाये, जिससे छात्रों में बेहतर स्किल डेवलपमेंट हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय के प्रबंधक गीता यादव ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्मार्टफोन के जरिए आप लोग घर बैठे ही ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।

साथ ही इंटरनेट के माध्यम से अनेक तरह की जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र यादव ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं को शासन की मंशा के अनुरूप आज महाविद्यालय परिसर में स्मार्टफोन वितरित किया गया। 216 छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया गया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर केशव प्रसाद यादव, ईशा यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read