डाक्टर इलेवन ने शिकोहाबाद प्रेस क्लब को 78 रनों से हराया
मैन आफ द मैच बने अरूण कुमार
बनवारीलाल कुशबाह
शिकोहाबाद। फिरोजाबाद जिले में यातायात माह के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को पालीवाल महाविद्यालय शिकोहाबाद में एक मैत्री मैच प्रेस क्लब शिकोहाबाद और डॉक्टर इलेवन के बीच खेला गया। 16-16 ओवर का मैच हुआ। जिसमें डाक्अर इलेवन के खिलाड़ियों द्वारा अच्छा खेल दिखाते हुए शिकोहाबाद प्रेस क्लब को 78 रनो से हराकर जीत हासिल कर ली। मैच का शुभांरभ नगर के समाजसेवी सत्यम सिंह ने खिलाडियों से हाथ मिलाकर व बल्ले से बाल खेलकर किया।
टास शिकोहाबाद प्रेस क्लब कप्तान दिनेश वशिष्ठ और डाक्टर एकलव्य के कप्तान डा अभिषेक के बीच हुआ। टास जीत कर प्रेस क्लब ने पहले बालिंग करने का फैसला लिया। पहले खेलने उतरी डॉक्टर इलेवन के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बैटिंग की और 16 ओवर में 278 रनों को विशाल स्कोर खडा कर दिया। जिसमें अरुण कुमार ने सर्वाधिक 102 रन और विजय ने 46 रन बनाए।
जबकि गेंदबाजी में आरिफ खान और बिलाल ने दो-दो विकेट और जहांगीर ने एक विकेट और मुन्ना ने दो विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब के शुरुआत अच्छी नही नही रही और बल्लेबाजी करने उतरे आरिफ का विजय ने पहली बाल में बोल्ड कर दिया। बाकि सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और एक-एक कर लगातार आउट होते चले गये। मैच की शुरुआत से अंत तक देव यादव लगातार संघर्ष करते रहे और उन्होने प्रेस क्लब की तरफ से 78 रनों की पारी खेली। प्रेस क्लब पर बालर लगातार दबाव बनाते रहे।
इसके बाद टीम दबाव में आ आई। और 16 ओवरों में टीम के छह विकेट गिरने के बाद टीम 178 रन ही बना सकी। वहीं विजेता टीम को विजेता ट्राफी समाजसेवी सत्यम सिंह ने प्रदान की। वही मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी विक्रम यादव ने अरूण कुमार को दी। समाजसेवी सत्यम सिंह ने यातायात को लेकर लोगो को शपथ दिलाई और खिलाड़ियों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। खेल भी एक फिटनेस है। जिसे खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











