HomeTrendingकाशी विद्यापीठ में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को पुनः काउण्सलिंग का अवसर...

काशी विद्यापीठ में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को पुनः काउण्सलिंग का अवसर दिया गया: प्रो. के.के.

काशी विद्यापीठ में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को पुनः काउण्सलिंग का अवसर दिया गया: प्रो. के.के.

जितेंद्र सिंह चौधरी
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीकाम, बीएफए, बीए एलएलबी, बीसीए, बीएससी मैथ, बीएससी बायोलॉजी, बीए ऑनर्स मास कम्युनिकेशन, डिप्लोमा इन कर्मकांड, बी म्यूज, साथ में बीएससी एग्रीकल्चर (भैरव तालाब परिसर) के प्रथम चरण की काउण्सलिंग दिनांक 18 से 25 अगस्त को संपन्न हुई थी उक्त काउंसलिंग से वंचित अभ्यर्थियों को 1 व 2 सितंबर को अंतिम अवसर देते हुए पुनः काउंसलिंग कराई गई। बीए के सभी अभ्यर्थियों को जिनका काउंसलिंग दिनांक 26 व 29 अगस्त को हो चुका है उन अभ्यार्थियों को अंतिम अवसर देते हुए 4 सितंबर को काउंसलिंग कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश हेतु स्नातक की परीक्षा में अपीयरिंग भरा था, उन्हें भी अपने अंक भरने हेतु 3 सितंबर तक समय दिया गया है। यह जानकारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. के. के. सिंह द्वारा दी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read