Homeप्रतापगढ़हाथ धोना है आवश्यक व जरूरी काम: डा. अरुण

हाथ धोना है आवश्यक व जरूरी काम: डा. अरुण

हाथ धोना है आवश्यक व जरूरी काम: डा. अरुण

योगेश मिश्र
प्रतापगढ। जिले में विकास खण्ड लक्ष्मणपुर के प्राथमिक विद्यालय शमशेर गंज में हाथ धुलाई दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के सहायक अध्यापक डा. अरुण कुमार रत्नाकर ने बच्चों को हाथ धुलाई के विभिन्न चरणों से अवगत कराया तथा बच्चों को साबुन से हाथ धुलवाया। डा. अरुण कुमार रत्नाकर ने बच्चों को हाथ धुलाई के महत्व को समझाते हुए कहा कि अपना भविष्य अपने हाथ में है। साबुन से हाथ धोने की आदत बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु अति आवश्यक है। हाथ धुलाई से बीमारियों से बचा जा सकता है। हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति सजग होना चाहिए ताकि हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें। बच्चों को बताते हुए उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन के पहले, शौंच के बाद, खासने एवं छींकने के बाद सभी बच्चों को साबुन से हाथ धुलना चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read