जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश धर द्विवेदी, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण कर जायजा लिया।
इस दौरान उन्होने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान्न, पुरुष बैरक आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार में बंदियों के मध्य जाति अथवा धर्म आधारित भेदभाव न होने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा अशोक कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव द्विवेदी, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जनपद न्यायाधीश निर्दोष कुमार, प्रभारी जेल अधीक्षक सुरेश बहादुर सिंह, डिप्टी जेलर रामेश्वर दयाल, वरिष्ठ लिपिक दयाराम चिकित्साधिकारी दिव्येष कुमार अशोक कुमार पाण्डेय, फार्मासिस्ट, पंकज कुमार पाण्डेय, शिक्षाध्यापक, एवं अन्य कारागार स्टाफ उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









