बदमाशों ने ऑटो चालक को दौड़ाकर मारी गोली, घायल

बदमाशों ने ऑटो चालक को दौड़ाकर मारी गोली, घायल

शराब की दुकान पर युवक व बदमाशों में हुई थी कहासुनी
पुलिस मामले की कर रही है जांच पड़ताल
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली से महज दो सौ मीटर कि दुरी पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब मोटरसाइकिल से आये पांच कि संख्या बदमाशों ने आटो चालक कों दौड़ा कर गोली मार दी गोली युवक के कंधे में लगी। मिली जानकारी के अनुसार केराकत अंग्रेजी शराब कि दुकान के पास आटो चालक प्रदीप कुमार यादव पुत्र हरिलाल यादव निवासी चेवार के कुछ युवकों से कहा सुनी हो गईं जिसके बाद युवको ने कुछ और साथियो कों फोन कर बुला लिया। ज्यादासंख्या में आये युवकों को देख प्रदीप अपनी आटो लेकर बाईपास मार्ग पर भागने लगा। बदमाशों ने आटो चालक का पीछा करते हुए कोतवाली से मात्र दो सौ मीटर कि दुरी पर स्थित जंगली टेलर के दुकान के पास गोली चला दी गोली प्रदीप के कंधे में लगी। वहीं आटो पर सवार युवक मिंटू यादव पुत्र अमरदेव निवासी पूरनपुर गोली चलने पर आटो से कूद कर एक दुकान में घुस गया वहा बदमाशो ने उसे दुकान से निकाल कर पिटाई कर दी।वही मिंटू का आरोप है कि बदमाशों ने उसकी सोने कि चैन और अंगूठी छीन ली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पंहुचा कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गईं।

–इनसेट–
हाथों में पिस्टल लेकर मारपीट का वीडियो वायरल
बदमाशों से जान बचाकर मिंटू यादव एक दुकान में घुस गया जिसके बाद संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उसे दुकान से निकाल कर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो 49 सेकंड का है जिसमें साफ देखा जा सकता है एक युवक गंजी और चड्ढा पहने मोबाइल से बात करते हुए दुकान में घुसने का प्रयास कर रहा है जिसे पास खड़े एक युवक उसे रोक रहा है। जिसके बाद कंधे पर गमछा व टीशर्ट और हाफ चड्ढा पहने एक युवक अपने हाथों में पिस्तौल लेकर आता है और दुकान का शटर गिराने की बात करता है जिसके बाद चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने युवक को दुकान से बाहर खींचकर घुसों की बरसात करने लगे और मारपीट कर बड़े ही आराम से बदमाश पैदल निकल दिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA